बलिया के इस कॉलेज से पढ़े सौरभ कान्त बनें IAS, यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 39वीं रैंक

बलिया। हौसला अगर बुलंद हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया बक्सर जिले के डुमरांव के सौरभ कांत ने। जिन्होंने यूपीएससी (इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस) की परीक्षा में 39 वां रैंक हासिल कर न केवल डुमरांव बल्कि जिले का नाम रोशन किया। नगर के कांत ड्रेसेज के व्यवसायी विजय कुमार के बेटे की सफलता से खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें भारतीय सांख्यिकी सेवा में सहायक निदेशक का पद प्राप्त हुआ है। सौरभ ने बलिया स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ाई की और फिर उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। साल 2006 से 2009 तक उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर(विज्ञान-गणित) की पढ़ाई पूरी की।

वह बताते हैं कि, उस वक्त उन्होंने यूनिवर्सिटी में टॉप किया था। बाद में में वर्ष 2016 से 2021 तक लेखा पदाधिकारी के रूप में भारत सरकार के साथ जुड़कर काम कर रहे थे। लेकिन अपने सपने को साकार करने में जुटे रहने वाले सौरभ अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहें। उन्होंने मैथ में बीएससी ऑनर्स की। इसके बाद एसएससी सीजीएल से सांख्यिकी अधिकारी के रूप में कार्यरत रहते हुए यह सफलता प्राप्त की है। परिवार को दिया सफलता का श्रेय- सौरभ बताते हैं कि वह तीन भाई हैं। तीन भाइयों में दूसरे भाई सौरभ कांत इसके पहले नौकरी करते थे।

छोटे भाई विवेक कांत डुमरांव में ही कांत गारमेंट्स नामक कपड़ों की दुकान चलाते हैं। बड़े भाई अभिषेक कांत पहले सेना में असिस्टेंट कमांडेंट थे लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके अलावे असिस्टेंट प्रोफेसर भी रहे। फिलहाल सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। वहीं सौरभ ने यूपीएससी की परीक्षा दी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। इसका श्रेय अपनी माता अनिता देवी और पिता विजय कुमार के साथ ही प्रोफेसर श्रवण गोपाली दा द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन को देते हैं।

जिंदगी में सफलता हासिल करने के बाद सौरभ कांत ने प्रतियोगी छात्रों को सन्देश देते हुए कहते हैं कि सेल्फ स्टडी करते हुए यूट्यूब पर एपीजीईएल से पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने के साथ साथ स्ट्रेटजी बनाकर पढ़ने की जरूरत है। इसके लिए पूर्व की परीक्षाओं में पूछे गए सवालों को भी देखते रहने की जरुरत है। और जिंदगी में काफी हार नहीं मानना चाहिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए, क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago