Categories: Uncategorized

सानिया मिर्ज़ा के लिखे इस पोस्ट को पूरी ज़िम्मेदारी से पढ़ा जाना चाहिए, जानिए क्या लिखा…

जब भी देश में कोई अनहोनी होती है तो कुछ लोग ऐसे होते हैं कि उसके साथ अपना एजेंडा जोड़ लेते हैं और ऐसा खास करके सोशल मीडिया पर होता है। दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि भारत की जनता में पाकिस्तान को लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है और भारत की जनता के सीने के भीतर बदले की आग जल रही है।लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कि सोशल मीडिया पर यह देखते हैं कि किसने क्या लिखा है और क्या नहीं लिखा है। दोस्तों ऐसे लोगों को ट्रोलर्स कहा जाता है। अब इन ट्रोलर्स ने सानिया मिर्जा को टारगेट किया है। उन ट्रोलर्स के हिसाब से सानिया मिर्जा ने पुलवामा अटैक पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जिसके बाद सानिया मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर कड़ा जवाब दिया है।

सानिया ने लिखा है कि यह पोस्ट उन लोगों के लिए है जो यह समझते हैं कि सेलिब्रिटीज को किसी अटैक की निंदा करते हुए ट्विटर, इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट डाल कर अपनी देश भक्ति दिखानी चाहिए लेकिन क्यों? क्योंकि हम सेलिब्रेटी हैं और आप एक ऐसे व्यक्ति है जो अपना गुस्सा कही और निकलने के लिए ऐसे मौके ढूंढते है मुझे किसी भी हमले की सोशल मीडिया अकाउंट पर निंदा करने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी प्लेटफार्म या छत पर खड़े होकर मैं यह चिल्लाऊं कि मैं आतंकवाद के खिलाफ हूं। जाहिर तौर पर हम आतंकवाद के खिलाफ है ही।

कोई भी व्यक्ति जो सही दिमाग का होगा वह आतंकवाद के खिलाफ होगा और अगर वह नहीं है तो यह प्रॉब्लम है। मैं अपने देश के लिए खेलती हूं उसके लिए पसीना बहाती हूं और ऐसे ही मैं अपने देश की सेवा करती हूं मैं सीआरपीएफ जवानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी हूं मैं उनका दर्द समझ सकती हूं वह हमारे सच्चे हीरो हैं जो हमारे देश की रक्षा करते हैं।

उसके बाद सोनिया मिर्जा ने पुलवामा अटैक की निंदा करते हुए लिखा कि 14 फरवरी भारत के लिए एक काला दिन था। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूं कि हमारे देश को भविष्य में कभी ऐसा दिन देखने को ना मिले। किसी की संवेदना से हालात बेहतर नहीं हो सकती यह दिन कभी भुलाया नहीं जा सकता और ना ही इनके गुनहगारों को माफ किया जा सकता है लेकिन मैं अभी भी शांति के लिए प्रार्थना करूंगी और आपको भी ऐसा ही करना चाहिए। आगे देखें वीडियो में.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago