सियासी हलचल- गठबंधन प्रत्याशी का आरोप, सत्ता के दबाव में प्रशासन ने हरवाया चुनाव !

बलिया सीट से तकरीबन १५ हज़ार वोटों से चुनाव हार चुके गठबंधन के प्रत्याशी सनातन पांडेय ने जिला प्रशासन पर बड़ा आरोप  लगते हुए कहा है कि जनता ने उन्हें चुनाव में जीत दिलाई थी लेकिन प्रशासन ने सत्ता के दबाव में उन्हें हरवा दिया। सपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे विशेषज्ञों से राय लेने के बाद चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे और कोर्ट का सहारा लेंगे।

सनातन पांडेय ने कहा कि पूरे देश में मतगणना शुरू होने के समय पहले पोस्टल बैलेट की गणना की गई लेकिन बलिया में इस बैलेट पेपर को सबसे अंत में गिना गया। मतगणना में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती बाद में करने की शिकायत जब जिलाधिकारी से की तो उन्होंने शांत रहने को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बूथ कैप्चरिंग की सबसे अधिक शिकायत बैरिया विधानसभा क्षेत्र में रही लेकिन प्रशासन के अफसरों ने शिकायत के बाद भी कहीं वीडियोग्राफी की जांच नहीं की।

वेबकास्टिंग में भी कई प्रमाण मिले जिसे प्रशासन ने छिपा लिया। एक सवाल के जवाब में कहा कि विशेषज्ञों से राय लेने के बाद ही शिकायत दर्ज कराने के लिए आयोग या कोर्ट में जाएंगे। कहा कि चुनाव आयोग का निर्देश की अवहेलना करते हुए जनप्रतिनिधियों को मतगणना स्थल पर जाने दिया जबकि मुझे वहां से निकाल दिया गया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन के शीशे भी तोड़ दिए।

इसको लेकर हम लोग कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए, तो हमारे मतों को भी भाजपा के नाम से गणना कर रिजल्ट दे दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हर चक्र की मतगणना की सूचना नहीं उपलब्ध कराई गई। जबकि गाजीपुर में हो रही दो विधानसभाओं की मतगणना की सूचना हर चक्र के बाद दी जा रही थी।

इससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठता है। कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी कई बार आंकड़े आगे पीछे दिखाए गए। उधर, इस संबंध में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगरौत ने बताया कि निर्वाचन आयोग के नियमों और निर्देशों के अनुरूप ही मतगणना की गई। मतगणना में पूरी पारदर्शिता बरती गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago