बलिया में जमीनी विवाद में गोली लगने से समीर सिंह घायल हो गए। अब समीर सिंह ने बलिया पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे आत्महत्या कर लेंगे।
समीर सिंह ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है, कहा है कि सीओ फहीम, तत्कालीन कोतवाल रत्नेश सिंह, वर्तमान कोतवाल विपिन सिंह और आई ई ओ रमाशंकर अपराधियों को बचाने में लगे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है और बलिया पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
यह घटना 12 दिसंबर 2024 को हुई थी, जब समीर सिंह खेत में पट्टीदारों द्वारा कराए जा रहे बोरिंग को रोकने गए थे। इस दौरान पट्टीदारों ने उन पर पिस्टल से गोली चलाई थी। रसड़ा पुलिस ने 4 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन लगभग 3 महीने बाद भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। समीर सिंह का इलाज जयपुर के अस्पताल में चल रहा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…