Categories: देश

एक ही है IPS सुरेंद्र कुमार दास और IAS मुकेश पांडेय की मौत की वजह

इन दोनों अफसरों की मौत के कुछ पहलू एक जैसे बताए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूर्वी पद पर तैनात सुरेंद्र कुमार ने बीते बुधवार को जहर खाया था. पांच दिन तक वे जिंदगी और मौत से लड़ते रहे लेकिन उनको बचाने की सभी कोशिशें नाकाम साबित हुई. और रविवार को उनकी मौत हो गई.
सुरेंद्र अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़कर गए हैं. सात पन्नों के इस सुसाइड नोट में मौत पीछे की वजह पारिवारिक कलह, घरेलू झगड़े बताए गए हैं. इसमें लिखा गया है कि रोज-रोज की छोटी बातों को लेकर घरेलू झगड़ों से परेशान होकर ये कदम उठा रहा हूं. हालांकि सुसाइड नोट में लिखी हर बात को पुलिस अधिकारी शेयर नहीं कर रहे हैं.
वहीं बिहार के बक्सर जिले के डीएम मुकेश पांडेय की जिन्होंने पिछले साल 10 अगस्त को रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी थी. पुलिस ने उनके पास से दो सुसाइड नोट बरामद किए थे. उन्होंने मरने से पहले व्हाट्सप्प के जरिए अपनी मौत की वजह बताई थी. जिसमें लिखा गया था कि ‘मैं जीवन से निराश हूं और मानवता से विश्वास उठ गया है। मेरा सुसाइड नोट दिल्ली के होटल लीला पैलेस में नाईक के बैग में रूम नंबर 742 में रखा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं आप सबसे प्यार करता हूं, कृपया मुझे माफ कर दें.’

उनके द्वार लिखे गए सुसाइड नोट में जान देने की वजह घरेलू कलह थी. शादीशुदा जिंदगी में  आ रही परेशानियों से क्षुब्द होकर उन्होंने ये कदम उठाया था. उन्होंने अपने रिकॉर्डेड वीडियो में अपनी खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. वे कहते हैं कि उनकी पत्नी और मां दोनों ही उनसे बहुत ज्यादा प्यार करते हैं. लेकिन, परिवार के झगड़ों ने मुझे इस कदर तोड़ कर रख दिया है कि अब मेरे पास सुसाइड के अलावा कोई रास्ता नहीं दिख रहा है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago