लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने जारी की छह उमीदवारों की पहली लिस्ट

आगामी लोकसभा चुनाव के के एलान से पहले ही समाजवादी पार्टी ने  शुक्रवार को छह प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है. पार्टी की पहली ही सूची में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है.

पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव की ओर से जारी की गई इस सूची में आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि धर्मेंद्र यादव बंदायू से और अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे. इटावा से कमलेश कठारिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि को उतारा गया है.

मैनपुरी सीट से मुलायम 1996, 2004 और 2009 से चुनाव जीत चुके हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम आजमगढ़ और मैनपुरी दो सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही जगहों से जीते थे.

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए काफी सुरक्षित सीट है. इस सीट पर पिछली बार मुलायम साढ़े तीन लाख से अधिक वोटों से जीते थे.

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया है, जिसमें बीएसपी को 38, एसपी को 37 सीटों को बंटवारा किया गया है. वहीं आरएलडी को तीन सीटें दी गई हैं और कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ी गई हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago