योगी आदित्यनाथ डीएनए टेस्ट करा कर बताएं अपनी जाति- पूर्व मंत्री नारद रॉय

बलिया के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमान पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए यूपी के सीएम के माता-पिता के डीएनए की जांच की बात कह डाली ।

बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान नारद राय ने ये टिप्पणी करते हुए कहा, ‘हनुमानजी हों, शंकरजी हों, शिवजी हों…सभी हमारे आराध्य हैं। आराध्य को जाति की सीमा में, जातिसूचक शब्दों से सम्मानित करना, अपमानित करना यह भारतीय जनता पार्टी का रोजगार है। पहले योगीजी को अपनी जाति के बारे में अच्छे से जानना चाहिए, अपनी मां से पूछना चाहिए, अपने बाप से पूछना चाहिए…हम डीएनए टेस्ट कराएंगे तब हनुमानजी पर बहस करेंगे।’

सपा नेता नारद राय इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘योगीजी पहले बताएं, अपने मां-अपने बाप…मां-बाप ही बताएंगे कि किस जाति के हो….सबसे बढ़िया उनकी मां ही बता सकती हैं कि वह किस जाति की हैं, उनका गोत्र क्या है, वह किस कुल के रहने वाले हैं। जब आपके माध्यम से वह बता देंगे तो फिर मैं डीएनए टेस्ट कराऊंगा कि उनकी मां जो बताई हैं, उनके बाप जो बताएं हैं वही सही है या गलत है..तब जाकर बात आगे बढ़ेगी।’

इसके बाद नारद राय ने कहा, ‘मैं देवी-देवताओं पर कोई बहस नहीं करना चाहता क्योंकि विनाशकाले विपरीत बुद्धि। भारतीय जनता पार्टी का विनाश नाच रहा है, इसीलिए वह भगवान पर भी आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सीताजी को इन्होंने टेस्टट्यूब बेबी कह दिया था। हम तो अवतार मानते हैं। दशरथजी के जो चार बच्चे हुए थे, मोदीजी पूछ सकते हैं कि कैकेयी, सुमित्रा और कौशल्या को एक साथ बच्चे कैसे हुए थे। हम लोगों के तो भगवान हैं।’

बता दें की कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान को दलित बताया तो विपक्षी दलों के नेता लगातार  हमला बोल रहे हैं ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago