समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी की गोली मार कर हत्या, इलाके में तनाव

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार के प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के दावे को धता बताते हुए प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र में मंगलवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व विधायक के करीबी व सपा  के सेक्टर प्रभारी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों व व्यापारियों ने दुकानें बंद कर सड़क जाम कर दी।

लोग जब समझाने पर भी नहीं माने तो पुलिस ने लाठीजार्च कर जाम खुलवाया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती लोहंगपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र सिंह (58) समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी थे, जो पूर्व विधायक मुन्ना यादव के करीब बताए जाते थे। लकड़ी का कारोबार करने वाले हरिश्चंद्र मंगलवार सुबह पूरे अंती बाजार में गए थे। वहां से लौटते वक्त बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गए।

लोगों ने हरिश्चंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

इस घटना से गांव में भारी तनाव हो गया और व्यापारियों ने दुकाने बंद कर ग्रामीणों के साथ बिहार गंज बाजार में अमेठी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें थानाध्यक्ष अंतू संजय यादव व सिपाही रमेश यादव घायल हो गए।

इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को संभाला और जाम खत्म कराया। लोहंगपुर गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago