बलिया सपा के युवा नेता ने जॉइन की बीजेपी, भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर की मौजूदगी में ली सदस्यता

बलिया समाजवादी पार्टी के युवा नेता प्रिंस सिंह ने शनिवार को बीजेपी सदस्यता ग्रहण की। प्रिंस सिंह  ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के विचारों और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर, आज भाजपा में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय यादव, भाजपा के प्रत्याशी नीरज शेखर और लोकसभा के फेफना विधानसभा के विभिन्न मंडलों में उपस्थित जी भी मौजूद थे। इस के बाद एनडीए गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज शेखर जी ने फेफना विधानसभा के विभिन्न मंडलों का दौरा किया और लोकसभा चुनाव के लिए योजनाएं बनाईं।

उन्होंने सागरपाली मंडल, चितबड़ागांव मंडल, सोहावं मंडल, और गड़वार मंडल के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की, और आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनाकर विजय सुनिश्चित करने का आश्वासन मांगा।

नीरज शेखर ने सभी पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री जी की सभी योजनाओं और परिकल्पनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सदस्य हर घर जाकर भाजपा की राष्ट्रवादी और सर्वजन के हित में नीतियों के बारे में बात करें और जनता का समर्थन मांगें।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला, मंडल, और ब्लॉक स्तर के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago