बलिया जा रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर रूप से घायल

समाजवाजी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता राजीव राय शनिवार रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है की वह अपनी मां का वाराणसी से उपचार करा कर वापस मऊ जा रहे थे।  कार  हादसे का शिकार भरौली गंगा पुल परअनाज लदी डीसीएम से हो गई।

हादसे में राजीव राय व उनकी मां दोनों लोग घायल हो गए।  घटना के बाद आनन-फानन में घायल सपा नेता को बक्सर अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बक्सर-पटना नेशनल हाईवे पर हुआ।

बताया जा रहा है कि एसपी नेता राजीव राय अपने माता-पिता के साथ वाराणसी से अपने पैतृक आवास बलिया जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे।

गौरतलब है कि राजीव राय वर्ष 2014 में घोसी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।  इस हादसे में सपा नेता की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही सपा के नेताओं और शुभ चिंतकों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago