Categories: बलिया

2 दिवसीय बलिया दौरे पर आएंगे सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव

बलिया के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव 1 अगस्त को बलिया आने वाले हैं। उनके आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सभी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।

सपा नेता चंद्रशेखर सिंह और रसड़ा विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवपाल यादव 1 अगस्त को सड़क मार्ग से बलियांस होटल बलिया 11.30 बजे पहुंचेगे। इसके बाद वह सहतवार के श्री चैन राम बाबा मंदिर में हो रहे विष्णु महायज्ञ में शामिल होने के लिए 3.30 बजे पहुंचेंगे।

बलियांस होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 2 अगस्त को रामधनी कुंवर इंटर कॉलेज गोपालपुर चिलकहर में सुबह 11 बजे पहुंचेगे। जहां वे पूर्व प्रधान रामचंद्र चौबे की पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 1.30 बजे पर सपा के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंहके परसिया स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां से 1 घंटे बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते लखनऊ चले जाएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago