बसपा की नई लिस्ट जारी, सलेमपुर से आरएस कुशवाहा, घोसी से अतुल राय को टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) ने रविवार (14 अप्रैल) को एक और लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने इस चौथी लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बता दें, पार्टी ने यूपी में बीएसपी-एसी गठबंधन के तहत तय की गई सीटों में से 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।

बीएसपी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चंद्रभान सिंह, प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से आफताब आलम, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, संतकबीर नगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, देवरिया से बिनोद कुमार जायसवाल, बांसगांव से सदल प्रसाद, लालगंज से संगाती, घोसी से अतुल राय, सलेमपुर से आरएस कुशवाहा, जौनपुर से श्याम सिंह यादव, मछलीशहर से टी. राम, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और भदोही से रंगनाथ मिश्रा को मैदान में उतारा है।

इससे पहले बीएसपी ने नौ अप्रैल को पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था, जिसमें धौरहरा लोकसभा सीट से अरसद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलालगंज से सीएल वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद और कैसरगंज लोकसभा सीट से चंद्रदेव राम यादव का नाम शामिल था।

 

वहीं, बीएसपी ने एक अप्रैल को भी छह उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें उसमे शाहजहांपुर से अमर चन्द्र जौहर, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर से निशा सचान, जालौन से पंकज सिंह और हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह को टिकट दिया गया।

आपको बता दें, चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा (2019 लोकसभा) का चुनाव सात चरण में, 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराने का फैसला किया है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। वहीं, यूपी में सात चरण में मतदान कराया जाएगा और पहले चरण के चुनाव के लिए मंगलवार (नौ अप्रैल) की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा और 11 अप्रैल को वोटिंग करवाई जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago