सलेमपुर सांसद ने सरकार से नल जल योजना के लिए प्रशिक्षित टेक्निशिन की मांग उठाई

बुधवार को सलेमपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर जल’ की जमीनी हकीकत बता दी। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में बताया कि हर घर जल योजना के तहत गांवों में जो पानी टंकीयां लगाई गई हैं, उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षित व्यक्ति उपलब्ध नहीं है। सरकार ने पानी टंकी बनाकर ग्राम सभाओं को सुपुर्द कर दिया है। लेकिन ग्राम सभाओं के प्रशिक्षित टेक्निशियन न होने की वजह से काम नहीं हो पा रहा है।

रविंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में कहा कि “नल द्वारा हर घर जल पहुंचाने की योजना के तहत सरकार पानी की टंकी बनाकर देशभर के ग्राम सभाओं को सुपुर्द कर रही है। ग्राम सभाओं के पास कोई प्रशिक्षित टेक्निशियन न होने के कारण टंकियों का रख-रखाव और पानी का सुचारू रूप से संचालन नहीं हो पा रहा है।”

उन्होंने सलेमपुर के हालात बताते हुए कहा कि “मेरे संसदीय क्षेत्र सलेमपुर की टंकीयां इसी वजह से चालू नहीं हो पा रही हैं। साथ ही कई पानी टंकीयां पिछले कई सालों से बंद पड़ी हैं। जिनकी सूध लेने वाला कोई नहीं है। आम जनता को इस वजह से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।” रविंद्र कुशवाहा ने आगे कहा कि “सलेमपुर हेवी मेटल पानी का क्षेत्र है। पानी टंकियों के सुचारू रूप से न चलने के कारण सभी लोग हेवी मेटल युक्त पानी पीने को मजबूर हैं।

भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने संसद में जल शक्ति मंत्री से इस मामले को अपने स्तर पर देखने का अनुरोध किया। उन्होंने मांग की है कि कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित युवाओं की भर्ती ग्राम सभाओं में की जाए। ताकि पानी टंकियों का संचालन ठीक से हो सके। साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिले।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago