सहजनवां से दोहरीघाट तक नई रेल लाइन को हरी झंडी

गोरखपुर के सहजनवां-दोहरीघाट के बीच नई रेल लाइन बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 81 किलोमीटर लंबी इस परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। परियोजना की अनुमानित लागत 1319.75 करोड़ रुपये है।इसे पूरा करने के लिए साल 2023-24 तक का लक्ष्य रखा गया है। इस नई रेल लाइन के बिछने से दक्षिणांचल में करीब 10 लाख से ज्यादा लोग सीधे रेल सेवा का फायदा उठा पाएंगे। साथ ही धर्मनगरी वाराणसी से गोरक्षनगरी तक आने की दूरी भी कम हो जाएगी। इसके अलावा छपरा से लखनऊ तक आने के लिए एक विकल्प मार्ग भी मिल जाएगा।

इस नई रेल लाइन को बिछाने के लिए पहले ही सर्वे हो चुका है। बता दें कि मार्च 2019 में इस परियोजना के शिलान्यास का कार्यक्रम भी तय हो गया था लेकिन ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया गया। प्रस्ताव के मुताबिक सहजनवां से दोहरीघाट के बीच चार स्टेशन बनाए जाएंगे। 

वाराणसी के लिए 60 किलोमीटर कम दूरी तय करनी होगी

सहजनवां से दोहरीघाट तक नई रेल लाइन बिछने से वाराणसी से गोरखपुर आने के लिए करीब 60 किलोमीटर कम दूरी तय करनी होगी। दोहरीघाट से इंदारा के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। परियोजना पूरी होने के बाद वाराणसी, औड़िहार, मऊ, इंदारा, दोहरीघाट होकर सहजनवां के रास्ते गोरखपुर ट्रेनें चलने लगेंगी। इससे करीब एक घंटे का समय भी बचेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago