Categories: फेफना

फेफना में आरएसएस का भव्य पद संचलन, गूंजे भारत माता की जय के नारे

फेफना (बलिया)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सोमवार की शाम फेफना में भव्य पद संचलन यात्रा निकाली गई। पूर्ण गणवेश में सजे स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध पंक्तियों में मार्च करते हुए एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

यात्रा का शुभारंभ सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह के नेतृत्व में कपूरी से हुआ। स्वयंसेवकों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरे क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति से भर दिया। पद संचलन यात्रा गांधी आश्रम, फेफना तिराहा और गड़वार मार्ग होते हुए फेफना कस्बे में संपन्न हुई।

मार्ग के दोनों ओर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर चाय और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। बैंड-बाजों की देशभक्ति धुनों और लहराते केसरिया ध्वजों से पूरा कस्बा राष्ट्रभाव से सराबोर दिखाई दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय, मुख्य वक्ता सुरजीत सिंह, अध्यक्ष शिवनाथ, जिला कार्यवाह अरुण भजी, कार्यक्रम प्रमुख अभिषेक सिंह, समाजसेवी विद्यासागर ओझा सहित सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago