Categories: बलिया

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े 7 लाख की ठगी, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

बलिया के उभांव पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों ने दो युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर करीब साढ़े सात लाख रुपए ठग लिए। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है।

जानकारी के मुताबिक ठगी की यह वारदात सिंकदरपुर थाना क्षेत्र के भांटी गांव निवासी अजय कुमार के साथ घटित हुई। अजय के मुताबिक नगरा थाना के नरहीं गांव निवासी गुलाब, बुद्धिपुर गांव निवासी हेमनारायण व अवायां गांव निवासी जितेंद्र ने साजिश के तहत नौकरी दिलाने का झांसा दिया। अजय ने अपने भतीजे को वार्ड ब्वाय बनाने के नाम पर पहले 30 हजार और उसके बाद 49 हजार रूपए दिए।

सके अलावा सिकंदरपुर के तेंदुआ निवासी सोनू राजभर से भी एफसीआई गोदाम में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों के द्वारा करीब 7.5 लाख रुपए ऐंठ लिए लेकिन नौकरी नहीं दी। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो ठगों ने 25 जुलाई 2021 को पीड़ित को बुलाया और जान से मारने की धमकी देने के बाद भगा दिया। जिसके बाद मामला कोर्ट के संज्ञान में आया। कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago