Categories: बलिया

राजनारायण स्मृति समारोह में बोले रोहित सिंह, कहा- ‘2022 में होगा महापरिवर्तन’

बलिया: बेरुआरबारी ब्लाक अंतर्गत नारायणपुर(बघौता) गाँव में समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण के पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर स्मृति समारोह का आयोजन युवा चेतना के तत्वावधान में आयोजित हुआ। स्मृति समारोह का उद्घाटन युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का अद्भुत कार्य राजनारायण ने किया।ज़मींदार परिवार में पैदा लेने के बाद भी राजनारायण ने ज़मींदारी और सामंती व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद किया।श्री सिंह ने कहा की भारत में पहली गैर कांग्रेसी सरकार के शिल्पकार राजनारायण ने इंदिरा गांधी को चुनाव हराकर लोकतंत्र स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया था।श्री सिंह ने कहा की हम राजनारायण के वंशज हैं बौरायी सत्ता से लड़ना हमें आता है।

श्री सिंह ने कहा की मोदी-योगी सरकार की हिटलरशाही के खिलाफ युवा चेतना कमर कसकर संघर्ष कर रही है।श्री सिंह ने कहा की जनता का समर्थन रहा तो उत्तर प्रदेश में 2022 में परिवर्तन सुनिश्चित है।श्री सिंह ने कहा की गरीब को हमारे रहते कोई प्रताड़ित नहीं कर सकता है।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना का संकल्प ग़रीबी को ख़त्म करना है। स्मृति समारोह की अध्यक्षता रविशंकर बिंद ने किया। अमितेष सिंह बबुआ ने 51 किलो का माला युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रिजराज तिवारी मंहगु,निखिल पांडेय,अजय राय मुन्ना,सन्नी तिवारी,चमचम तिवारी,शैलेंद्र शुक्ला,सैफ नवाज,आदित्य चौबे,अशोक बिंद,रमेश बिंद आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago