दिल्ली चुनाव ने CAA,NRC और NPR को किया रिजेक्ट, मोदी-शाह के अहंकार की हुई हार- रोहित सिंह

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने प्रेस बयान जारी कर कहा की दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने हेतु आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बधाई है।श्री सिंह ने कहा की दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने प्रतिष्ठा का विषय बना लिया था था और घर-घर जाकर वोट माँगा था परंतु जनता ने उनके झूठ को नकार दिया।

श्री सिंह ने कहा की दिल्ली की जीत ने सीएए,एनआरसी और एनपीआर को रिजेक्ट कर दिया है और विकास को एक्सेप्ट कर लिया है।श्री सिंह ने कहा की दिल्ली में मोदी-शाह के अहंकार की हार हुई है।श्री सिंह ने कहा की 2022 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।श्री सिंह ने कहा की देश में आर्थिक मंदी है प्रधानमंत्री उसके निवारण पर बात नहीं करते हैं,

नौजवानों के पास रोज़गार नहीं है इसपर कोई चर्चा संसद में नहीं हो रहा है,देश में सड़क,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कैसे विकास हो भाजपा को इससे मतलब नहीं है सिर्फ चारों ओर हिंदू,मुस्लिम और पाकिस्तान पर बात हो रहा है। श्री सिंह ने कहा की युवा वर्ग को देश बचाने की लड़ाई में मुखर होकर आगे आना होगा।

युवा चेतना गाँव,गरीब,किसान,मज़दूर और नौजवान की लड़ाई लड़ रही है जनता का आशीर्वाद रहेगा तो 2022 में उत्तर प्रदेश में जनता की सरकार बनेगी जो सर्व धर्म संभाव के भाव से विकास हेतु समर्पित होगी।श्री सिंह ने कहा की दिल्ली चुनाव की हार से अब हिटलरशाही की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago