बलिया-आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने असलहें से आतंकित की लूटपाट, इलाके में दहशत

बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के एलासगढ़ गांव में बुधवार की रात नाव से पहुंचे आधा दर्जन नकाबपोश असलहाधारी डकैतों ने दीनानाथ तुरहा के घर पर धावा बोल परिजनों को मारपीट व आतंकित कर घर में जमकर लूटपाट कर भाग जाने में सफल रहे। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस छानबीन में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार एलासगढ़ निवासी दीनानाथ तुरहा का परिवार बुधवार को खाना खाने के बाद सो गए रात करीब 11:00 बजे 5 से 6 की संख्या में मुंह बंद असलहाधारी बदमाशों ने पीड़ित के घर नाव के सहारे धावा बोल दिया।

हौशला बुलन्द बदमाशों की आहट पाकर परिजन जगे। तब तक बदमाशों ने दरवाजे पर सोये दीनानाथ व भोला पर असलहा सटाकर बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए। पहले मोबाइल छीनी फिर क्या घर में रखें कीमती गहने बर्तन समेट लिए वहीं महिलाओं व युवतियों से बेदतमीजी करते हुए शरीर से गहने भी उतरवा दिए जो उतारने में आनाकानी की उसके गहने जबरजस्ती झपट लिए।

जाते जाते धमकियां दी कि पुलिस को सूचना दी तो दोबारा आने पर जान से मारेगे। डकैतों ने आराम से नाव सवार होकर वापस चले गए। पीड़ितों ने दूसरे के मोबाइल से रात को ही पुलिस को सूचना दी लेकिन रास्ते में पानी होने के कारण पुलिस मौके पर पहुचने में नाकाम रही व बैरंग वापस चली आयी।पिडीत अभी भी दहशत में है। गुरुवार की सुबह पिडीत ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago