Categories: बलिया

बलिया में लूट की बाइक के साथ 3 लुटेरे गिरफ्तार, गाजीपुर और आजमगढ़ पुलिस भी कर रही थी तलाश

बलिया पुलिस अपराधियों के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई कर रही है। जहां अब नगरा पुलिस ने लूट की 2 बाइक सहित 3 अन्तरजनपदीय लुटेरों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से 2 अवैध असलहा और 2 कारतूस भी जब्त किए। गिरफ्तार आरोपियों की तलाश गाजीपुर और आजमगढ़ पुलिस लंबे वक्त से कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी – नगरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि थाने के उपनिरीक्षक छून्ना सिंह मय हमराह रात में गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश नगरा के तरफ आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस रघुनाथ पुर मोड़ पर वाहन चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद 3 युवक बाइक पर सवार होकर आते दिखे। जो पुलिस के रोकने पर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा।

बदमाशों से हथियार बरामद –
पुलिस ने बदमाशों के पास 2 अवैध असलहा और 2 कारतूस बरामद किए। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम पता अंकित सिंह हेमन्त निवासी नोनरा थाना मरदह, गाजीपुर और गौरव पांडेय उर्फ चुनमुन निवासी बलेसडी पंडितपुरा थाना कासिमाबाद व ललित दीक्षित उर्फ पिंटू निवासी बिसवा वार्ड संख्या 5 थाना बिसवा जनपद सीतापुर बताया।

वहीं बाइक के कागज मांगने पर बदमाश कागज नहीं दिखा सके। सख्ती करने पर बताया कि बाइक लूट की है। लुटेरों की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक लूट की घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों को गाजीपुर और आजमगढ़ जनपद की पुलिस काफी दिनों से ढूंढ रही थी। गाजीपुर और नगरा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago