बलिया जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में बस स्टॉप निर्माण की प्रकिया जारी है। इनमें से करीब 8 नए रूटों चिन्हित किए गए हैं, जिन पर रोडवेज नई बसों के संचालन की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा जो ग्राम पंचायतें हाइवे के निकट हैं, वहां बस स्टॉप का निर्माण कराया जाएगा।
बता दें कि परिवहन मुख्यालय के द्वारा जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही अधिकारियों को मार्गों का सर्वे कर स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया था, इसके बाद सर्वे का काम पूरा होने पर क्षेत्रीय कार्यालय को रुट चार्ट भेजा जा चुका है।
इन्हीं में से आठ नए रूट चिन्हित किए गए हैं। जहां बलिया परिवहन विभाग जल्द ही नई बसों का संचालन करेगा। मनियर, चांदपुर, मांझी, रेवती, सिकरिया, इब्राहिमपट्टी, ताखा व पूर रुट पर बसों के संचालन की तैयारी है। बलिया डिपो एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मुख्यालय की ओर से ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप का निर्माण कराए जाने के लिए जानकारी मांगी गई थी। जिन मार्गों पर बसें संचालित नहीं की जाती है, उनका सर्वे कराकर क्षेत्रीय कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। जिनमें जिले के आठ नए रुट शामिल है।
इसके अलावा प्रत्येक ग्राम पंचायत में बस/ यात्री शेल्टर के निर्माण के लिए संचालित मार्ग पर स्थान चिन्हित कर उनकी सूची क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय आजमगढ़ में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिस पर परिवहन विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। बलिया परिवहन विभाग की ओर से उन मार्गों का सर्वे शीघ्र ही शुरु किया जाएगा, जिन पर डिपो की बसें संचालित की जाती है। इसके साथ ही उस मार्ग पर ऐसे कितने गांव हैं, जहां बस/यात्री शेल्टर नहीं है, बस स्टॉप कितने हैं, इन सब की जानकारी इकट्ठी की जाएगी। इसके बाद विभाग योजना बनाकर कार्य करेगा।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…