बिल्थरारोड डेस्क : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष, 2021 में सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय किया है। सड़क सुरक्षा माह 2021 अभियान के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आम-जन मानस को यातायात नियमों के प्रति अधिकाधिक जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 18 जनवरी से 17 फरवरी एक माह तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा।
इसी के तहत बेल्थारा रोड के सेंट जेवियर स्कूल पिपरौली बड़ा गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत अनुष्का बर्नवाल द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। कार्यक्रम में ड्राइवरों को सुरक्षा से सम्बंधित बातों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कभी भी नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना के दौरान हल्की फुल्की चोट आने पर उसके प्राथमिक उपचार करने के भी उपाय बताएं।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर जे आर मिश्रा ने कहा कि ड्राइवरों को हमेशा इस बात का ध्यान होना चाहिए कि वह देश के भविष्य को लेकर यात्रा कर रहे हैं तथा यह उन्हीं के बच्चे हैं। स्कूल की तरफ से मुख्य अतिथि को मोमेंटो तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
तथा जोहा आसिफ ,सतेंद्र शुक्ला, रिद्धिमा,भूमिका ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के बारे में ड्राइवरों को सुरक्षा के बारे में बताया इस मौके पर विजय बस इन्चार्ज, अंजनी ठाकुर,रविन्द्र यादव,कन्हैया,भीम शुक्ला,नागेन्द्र यादव,हीरा यादव आदि ड्राइवर मौजूद रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…