बलिया- भागड़ नाले के अप्रोच के बह जाने की वजह हम खुद हैं, नहीं सुधरे तो अस्तित्व ही ख़त्म हो जाएगा

बलिया डेस्क: बलिया के रानीगंज बाजार में भागड़ नाले पर बने पुल का एप्रोच पानी के ताज बहाव के साथ बह गया है. दुगा पूजा के मौके पर भी’ड़ बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ. हालाँकि गनीमत रही है कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. अस्सी के दशक में इस पुल का निर्माण हुआ था और इसे द्वाबा की लाइफ लाइन कहा जाता था. लेकिन अब इसके बह जाने से बीबी टोला व रानीगंज बाजार का संपर्क टूट गया है.

हालाँकि इसके पास में ही बन रहे नए पुल को आवाजाही के लिए खोल दिया गया है. इसके अलावा अप्रोच की मरम्मत के लिए पीडब्लूडी ने काम शुरू कर दिया है. 1982 में बने इस पुल का निर्माण तत्कालीन विधायक डा. भोला पांडेय ने कराया था जिसमे करीब 15 लाख रूपये खर्च किये गए थे. लेकिन देखभाल नहीं होने से इसकी हालत जर्जर होती चली गयी जिसकी वजह से 2008 में भी इसका धंस गया था. हालाँकि उस दौरान इसको दुरुस्त कर दिया गया लेकिन इसके बाद भी इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया.

नतीजतन अब यह इस हालत में पहुँच गया है. बता दें कि सालो से इस पुल के नीचे लोग कूड़ा फेंकते आ रहे हैं. यहाँ पर कूड़ों का ढेर लग चुका है, जिसकी वजह से बाढ़ की वजह से बढ़ा पानी पुल के नीचे रुक गया और जब बहाव तेज़ हो गया तो पुल को बहा ले गया. ऐसे में माना जा सकता है कि इस दिशा में अगर ध्यान दिया जाता तो शायद यह घटना नहीं होती.

वहीँ इस पर बैरिया विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह का कहना है कि पुल के आस पास पानी निकलने वाली जगहों पर लोगों ने कूड़ा और मिटटी डाल कर जगह का अतिक्रमण कर लिया है. इसकी वजह से निकासी की जगह बंद हुई. पानी रुक गया और तेज़ बहाव के साथ पुल को बहा ले गया. हालाँकि उन्होंने जल्द ही अप्रोच ठीक हो जाने का आश्वासन दिया है लेकिन सबसे बड़ी समस्या है अतिक्रमण.

अगर अतिक्रमण नहीं हटा और पानी के निकासी की जगह को खोला नहीं गया तो फिर कोई बड़ा हादसा हो सकता है. लेकिन प्रशासन का कहना है कि एक मुहीम चलाकर जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा. आपको बता दें कि अगर जल्द ही अतिक्रमण और कूड़े डालना बंद नहीं किया गया तो आने वाले वक़्त में यह 25 किलोमीटर नाला ख़त्म खत्म ही हो जायेगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago