Categories: बलिया

बलिया – गांवों की तरफ बढ़ रही घाघरा, बैचेन लोग, प्रशासन अलर्ट

उफनती घाघरा का पानी लोगों को डरा रहा है। एलगन ब्रिज के अपस्ट्रीम में बाराबंकी से पानी छोड़े जाने के बाद पेटे में जा चुकी नदी में अचानक उफान आ गया है। हालात भयावह हैं। खौफ का मंजर इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि बीते तीन दिनों से नदी का पानी लगातार लाल निशान से ऊपर बह रहा है।

चैनपुर गांव के सामने टीएस बंधा की सतह से लगभग चार से पांच फीट तक पानी पहुंच गया है। इसके लिए हाहानाला राजभर बस्ती और गुलौरा के यादव बस्ती, मल्लाह बस्ती तक पानी आ गया है। इसके अलावा तुर्तीपार गांव के किनारे तक नदी का पानी तेजी से बढ़ रहा है। कई गांवों में खेतों में पानी भरने से फसलें चौपट हो गई हैं। क्षेत्र के किसानों का अरहर, मूंगफली, गन्ना, सब्जी आदि डूबकर बर्बाद हो गयी है। जलस्तर में अगर ऐसे ही वृद्धि होती रही तो किसानों का काफी नुकसान हो जाएगा।

जैसे जैसे नदी का पानी गांवों की तरफ बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों की बैचेनी भी बढ़ती जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.680 मीटर रिकार्ड किया गया। जबकि खतरे का लाल निशान 64.010 है। नदी खतरे के निशान से 67 सेंटीमीटर उपर बह रही है। लेकिन चिंता कि बात यह है कि आयोग ने अगले 24 घंटों में जलस्तर में आधा-आधा सेंटीमीटर बढ़ाव अनुमान जताया है।

जलस्तर में तेजी से वृद्धि के चलते हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटरों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। वहीं एसडीएम सर्वेश कुमार ने तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गई हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago