बलिया में बांसडीह कोतवाली गेट के सामने दिनदहाड़े हुए रोहित पांडेय हत्याकांड मामले में 6 अभियुक्त फरार चल रहे हैं। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। अब एसपी देव रंजन वर्मा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी से संबंधित सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त पुरस्कार की राशि प्रदान की जायेगी।
जानकारी के मुताबिक, एसपी ने फरार चल रहे रोहित यादव उर्फ राइडर पुत्र भुट्टेलाल यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया, शेखर यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया, अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया, बागी यादव पुत्र राजा यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया, जवाहर गोड़ पुत्र विजय गोड़ निवासी पिण्डहरा थाना बासंडीह जनपद बलिया, प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी पिण्डहरा थाना बांसडीह जनपद बलिया के विरुद्ध 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…
बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…