सिकंदरपुर- रिटायर्ड फौजी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, हर तरफ चर्चा

सिकंदरपुर (बलिया) : समाज में ऐसे लोग भी हैं जो समय पर ईमानदारी का सबूत पेश कर दूसरों को भी ईमानदार बनने की नसीहत दे रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं समीप के चक खान गांव के निवासी फौज के अवकाश प्राप्त सिपाही रमाकांत प्रसाद जिन्होंने एक बैंक के पास गिरे पर्स को पुलिस को सौंप कर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है।

पर्स में तीन हजार दो सौ रुपये व सुधीर गुप्त के नाम से एटीएम व पैन कार्ड था। हुआ यूं कि रमाकांत प्रसाद सुबह सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। जहां जमीन पर गिरा उन्हें एक पर्स मिला। पर्स को खोल कर देखा तो उसमें रुपये व कार्ड पड़े थे। इस उम्मीद में वह काफी देर तक वहीं खड़े रहे कि शायद पर्स को लेने कोई आएगा।

काफी देर तक जब वहां कोई नहीं आया तो वह सीधे थाना पहुंच कर पर्स को थानाध्यक्ष अनिल चन्द तिवारी को सौंप दिया। थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे ने फौजी रमाकांत की ईमानदारी को सलाम किया। साथ ही आश्वासन दिया कि पर्स को उसके मालिक तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago