बलिया डीएम ने नए साल के जश्न पर जारी की एडवाइजरी, घरों में रहकर मनाएँ तो बेहतर !

बलिया डेस्क : नए साल जिला प्रशासन ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन कराने के निर्देश सभी एसडीएम, सीओ व एसओ को दे दिए हैं। एडीएम व एएसपी को कार्यवाही पर नजर रखने को कहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नव वर्ष अपने घरों में ही रहकर मनाएं तो बेहतर होगा। कहीं अनुमति लेकर कार्यक्रम भी होंगे तो वहां पुलिस की पैनी नजर होगी। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, रेलवे व बस स्टेशन, मुख्य मार्ग, बाजार चौराहों पर भी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया है कि नव वर्ष के जश्न में सामूहिक कार्यक्रम आदि होते हैं, जिसमें अधिक संख्या में लोग जुटते हैं। इससे कोरोना के प्रसार की सम्भावना भी बढ़ेगी। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा है कि कोई भी कार्यक्रम बिना एसडीएम की अनुमति के नहीं होगा। अनुमति के समय आयोजक का नाम, पता, मोबाईल नम्बर कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या भी प्राप्त कर ली जाए। आयोजकों को कोविड से बचान सम्बन्धी दिशा-निर्देशों की जानकारी दे दी जाए।

उन्होंने बताया कि कोई कार्यक्रम किसी हाल में हो तो उसकी क्षमता से पचास फीसदी लोग या अधिकतम 100 लोगों की ही अनुमति प्रदान की जाएगी। खुले में होगा तो मैदान के क्षेत्रफल के हिसाब से 40 फीसदी के कम लोगों की अनुमति होगी और वहां हैंडवाश, थर्मल स्कैनिंग, मास्क, सेनेटाइजेशन आदि की जरूरी व्यवस्थाएं रखना अनिवार्य होगा। उन्होंने निर्देश दिया है कि लगातार लाउडहेलर से कोविड-19 के बचने की सावधानियों का प्रचार-प्रसार होता रहे।

मास्क नहीं लगाने पर लगेगा जुर्माने की भी कार्रवाई होगी

जिलाधिकारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को यह भी आदेश दिया है कि अगर कहीं कार्यक्रम हो तो उस पर नजर रखी जाए। आवश्यकतानुसार डोन कैमरे से भी निगरानी की जाए। अगर मास्क का प्रयोग नहीं दिखे या प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो तो जुर्माने की कार्रवाई भी की जाए। यूपी 112 के वाहनों का विशेष कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यकतानुसार लगाने पर सम्बन्धित अधिकारी विचार विमर्श कर कार्यवाही करें। इस दौरान अराजक तत्वों व सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाए।

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा है कि रात्रि में दुपहिया व चार पहिया वाहनों की जांच की जाए। इसमें खास तौर पर यह देख लें कि कोई शराब पीकर गाड़ी तो नहीं चला रहा है। इसकी जांच कर लें और अगर कोई ऐसा मिले तो नियमानुसार जरूरी कार्यवाही करें। साथ ही उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों के बारे में शालीनता से जागरूक भी करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago