पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के भाई पर इंजीनियर के अपहरण का मुकदमा, एक गिरफ्तार

बलिया जिले में बसपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के दो करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ एक निजी कम्पनी के इंजीनियर के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बलिया शहर कोतवाली में आज दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए बताया कि गोरखपुर स्थित एक निजी कम्पनी में कार्यरत आठ इंजीनियर 27 जुलाई को बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में एयर कंडीशनर की खराबी दूर करने आए थे. यह होटल पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के चचेरे भाई सतीश चौधरी का है. 

इंजीनियर विशाल मणि त्रिपाठी द्वारा पुलिस से की गयी शिकायत के मुताबिक काम निपटाने के बाद वह और उसके साथी एक अन्य होटल में ठहरने चले गए थे. रविवार रात सतीश चौधरी और उनके पुत्र सौरभ होटल पहुंचे और उनसे गाली-गलौज और मारपीट की, इसके बाद उनके साथी इंजीनियर सन्तोष साहनी का अपहरण कर लिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली में सतीश चौधरी और उनके बेटे सौरभ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अपहृत सन्तोष साहनी को सतीश के होटल से मुक्त करा लिया. 

साथ ही सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि सतीश इंजीनियरों के काम से संतुष्ट नहीं थे, इसीलिये उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. बहरहाल, मामले की जांच की जा रही है. 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago