Categories: बलिया

बलिया में रिश्ते कलंकित!, युवक पर चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

बलिया में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई ने 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

चचेरी बहन से दुष्कर्म!- बताया जा रहा है कि एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने रिश्ते में अपनी 12 साल की चचेरी बहन के साथ बुधवार को दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने अपने पिता से की। पीड़िता के पिता ने बैरिया थाने में बुधवार की देर रात शिकायत की।भागने की फिराक में था आरोपी- पुलिस ने मामले की जांच कर धारा 376 (3) व पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी कहीं भागने के लिए ट्रेन पकड़ने की फिराक में था। तभी मुखबीर की सूचना घेराबंदी कर धरदबोचा।

पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा- एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के पश्चात जांच के बाद मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पीड़ित किशोरी को महिला पुलिस व उसकी मां की अभिरक्षा में चिकित्सीय परीक्षण के लिए बलिया भेजा गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago