Categories: बलिया

अग्निपथ योजना के तहत 16 नवंबर से शुरु होगी भर्ती रैली, बलिया समेत 11 जिलों से 1.43 लाख ने किया आवेदन

केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही अग्निपथ योजना के तहत पूर्वांचल में पहली बार भर्ती होने जा रही है। 16 नवंबर से भर्ती रैली की शुरुआत होगी। 6 दिसंबर तक भर्तियां चलेगी, जिसमें बलिया समेत पूर्वांचल के 11 जिलों से 1 लाख 43 हजार 286 युवाओं ने आवेदन किया है।

16 नवंबर से 6 दिसंबर तक अलग अलग जिलों में युवाओं का टेस्ट लिया जाएगा। भर्ती रैली के तहत वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर के युवक शामिल होंगे।

सूचना के मुताबिक 16 नवंबर को गोरखपुर के चौरी चौरा व बांसगांव तहसील, 17 नवंबर को गोरखपुर- सहजनवां व गोला तहसील, 18 नवंबर को गोरखपुर के खजिनी व गोरखपुर तहसील, 19 नवंबर को गोरखपुर के कैंपियरगंज, देवरिया के सदर व रुद्रपुर तहसील की भर्ती होगी।  20 नवंबर को देवरिया के भाटपार रानी, बरहल, सलेमपुर, सोनभद्र का घोरावल तहसील, 21 नवंबर को सोनभद्र के राबर्ट्सगंज, दुद्धी, बलिया के सदर तहसील, 22 नवंबर को बलिया के सिकंदरपुर, बांसडीह और बैरिया की भर्ती होगी।

वहीं, 23 नवंबर को बलिया के रसड़ा, बेल्थरारोड और मऊ के घोसी, 24 नवंबर को मऊ के मधुबनी, मोहम्मदबाद गोहना, मऊनाथ भंजन, 25 नवंबर को आजमगढ़ के सदर, बुरहानपुर, लालगंज की होगी। 26 नवंबर को आजमगढ़ के निजामाबाद, मेहनगर, सगड़ी, 27 नवंबर को आजमगढ़ के फूलपुर, गाजीपुर के जखनिया व जमानिया, 28 नवंबर को गाजीपुर के सदर और मोहम्मदाबाद तहसील, 29 नवंबर को गाजीपुर के सैदपुर और कासिमाबाद, 30 नवंबर को गाजीपुर के सेवराई, भदोही के सदर, ज्ञानपुर, औराई, चंदौली के मुगलसराय की होगी। भर्ती की प्रकिया 6 दिसंबर तक चलेगी।

जिसके तहत एक दिसंबर को चंदौली के चकिया, सकलडीहा, नौगढ़ और सदर, मिर्जापुर के लालगंज, दो दिसंबर को मिर्जापुर के मड़िहान, सदर, चुनार, जौनपुर के बदलापुर तहसील, तीन दिसंबर को जौनपुर के मछलीशहर, सदर, वाराणसी के राजातालाब, चार दिसंबर को जौनपुर के मड़ियाहू, केराकत, वाराणसी के पिंडरा, पांच दिसंबर को जौनपुर के शाहगंज और वाराणसी के सदर तहसील और आखिरी दिन छह दिसंबर को सभी जिलों के कुछ आवेदक बुलाए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago