Categories: बलिया

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में उठाया स्वच्छ पेयजल का मुद्दा

बलिया के रसड़ा में पिछले लंबे समय से ओवरहेड टैंक को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति देने की मांग चल रही है। लेकिन अभी तक सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में रसड़ा से बसपा विधायक व बसपा विधानमंडल के नेता उमाशंकर सिंह ने विधानसभा में जनता की आवाज उठाई।

उन्होंने समस्या पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए नियम 31 के अंतर्गत विधानसभा रसड़ा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल सहित विगत वर्षों से तैयार बनी पड़ी गांव में ओवरहेड टैंक को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति देने की मांग की। उमाशंकर सिंह ने कहा कि इस भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोग पानी को लेकर परेशान हैं। उन्हें स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है।

उन्होनें कहा कि ग्राम सभा खनवर, कुरेजी, अठिलापूरा, सिसवार, हजौली, जाम शाह मुहम्मद पुर गांव में पानी टंकी के लिए बना ओवरहेड टैंक बनकर तैयार पड़े हुए हैं और बंद हैं। ग्रामसभा पिपरा पट्टी, बहोरापुर में गांव में भी टैंक तैयार हैं। लेकिन इन्हें चालू नहीं किया गया है। विधायक ने कहा कि जनता की परेशानी को देखते हुए जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति होना चाहिए।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago