पूर्व प्रधान की हत्या मामले में ताबड़तोड़ दबिश, बलिया पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग!

बलिया: सुखपुरा के भलुही ग्राम के पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह की हत्या मामले में बलिया पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। साथ ही मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि हर बिंदुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित कानून के शिकंजे में होंगे। पूर्व प्रधान के बड़े पुत्र इंद्रपाल सिंह सोनू ने सुखपुरा पुलिस को तहरीर दी है। संदिग्धों में पूर्व प्रधान के करीबियों के साथ एक महिला भी शामिल है। गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। है। एसओजी, सर्विलांस, फोरेंसिक सहित चार टीमें तफ्तीश में जुटी हैं।

गांव में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर देर शाम तक थाने पर मौजूद रहकर जांच-पड़ताल करते रहे। एसपी ने कहा कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 day ago

2 days ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 days ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 weeks ago

BHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!

बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में अटल जयंती व क्रिसमस उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

1 month ago