Categories: बलिया

बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू की

बलिया जनपद कोतवाली क्षेत्र में एक गाँव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर युवक और उसके दोस्त के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक़, किशोरी अपनी मौसी के घर आई थी। बीते 21 सितंबर को वह किसी काम से घर से बाहर निकली तो इसी बीच वहाँ एक किशोर ने उसे अपने दोस्त के साथ मिलकर बाइक पर ज़बरदस्ती बैठा लिया। पीड़िता की माँ ने बताया कि आरोपी बेटी को बलिया शहर के किसी परिचित के घर लेकर गया। जहां उसे एक कोठरी में बंद कर युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, उसका वीडियो भी बना लिया।

किशोरी की माँ ने बताया कि बेटी की खोजबीन बढ़ने पर वो उसे शहर के अज्ञात स्थान पर छोड़कर चला गया और बेटी को धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी से शिकायत करोगी तो तुम्हारी वीडियो पूरे गाँव के युवकों और रिश्तेदारों में बाँट देंगे। आरोपितों द्वारा छोड़े जाने के बाद मेरी पुत्री ने किसी की सहायता से मुझे फोन की। इसके बाद घर के परिजन उसे बलिया से जाकर वापस घर ले आये। घटना को लेकर मेरी पुत्री कुछ भी बताने से डरी हुई थी। काफी देर बाद संयत होने पर उसने घरवालों को पूरी आपबीती बताई।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की माँ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहें हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago