उत्तर प्रदेश के बलिया से 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस घटना को एक स्कूल के प्रबंधक ने अंजाम दिया है, जो समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। आरोपी का नाम जनार्दन यादव है, जिसने 1 मार्च को बालिका के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया।
आरोप है कि जनार्दन यादव ने मदद के बहाने छात्रा को एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी भी दी। छात्रा के चाचा की शिकायत पर रविवार को मामला दर्ज हुआ और सोमवार को आरोपी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता गाजीपुर जिले की रहने वाली है और बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के स्कूल में परीक्षा देने आई थी। 1 मार्च को गणित के पेपर के दिन स्कूल के प्रबंधक जनार्दन यादव ने कथित तौर पर मदद का झांसा देकर छात्रा के साथ एक कमरे में दुष्कर्म किया।
छात्रा के चाचा ने बताया कि उनकी भतीजी 1 मार्च से ही डरी और सहमी हुई थी। पूछने पर उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। उन्होंने बताया कि जनार्दन यादव ने उनकी भतीजी को धमकी भी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया, तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद उन्होंने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के चाचा की शिकायत पर जनार्दन यादव के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार को मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सोमवार को जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रसड़ा के डीएसपी आशीष मिश्रा को घटनास्थल पर भेजा गया था। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…