भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित हुए बलिया के रंजीत सिंह, इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ के नाम से हैं मशहूर

बलिया। मध्यप्रदेश के ट्रैफिक जवानों में रंजीत सिंह अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। रंजीत बलिया के रहने वाले हैं और अपने अनोखे अंदाज के चलते पूरे देश में फेमस हैं। उनके ट्रैफिक सिग्नल पर किए जाने वाले मून वॉक का हर कोई दीवाना है। एक बार फिर रंजीत चर्चा में हैं। उन्होंने  दिल्ली में केरल के राज्यपाल माननीय आरिफ मोहम्मद खान के हाथों “भारत गौरव सम्मान” से विभूषित किया गया है।

रंजीत को मिले सम्मान पत्र में लिखा है कि भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन, भारत गणराज्य में राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में आपकी अतुल्य सेवाओं सहित आपकी उत्कृष्ट उपलब्धियों व युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करने हेतु आपके अनुकरणीय योगदान के लिए आपको ‘भारत गौरव पुरस्कार’ द्वारा सम्मानित करते हुए गौरवान्वित अनुभव करता है। बता दें कि रंजीत हल्दी निवासी कुँवर शिवजी सिंह के पुत्र और स्व. नगीना कुँवर के पौत्र हैं। वह मध्यप्रदेश के इंदौर में ट्रैफिक पुलिस के पद पर तैनत हैं।

डांसिंग कॉप के नाम से मशहूर रंजीत ने साबित कर दिखाया है कि ‘प्रतिभा पद की मोहताज नहीं होती।’ इसी वजह से उन्हें अब तक कई पुरुस्कारों से नवाजा जा चुका है। रंजीत को बचपन से ही अपनी अलग पहचान बनाने की इच्छा थी। वह अपने पिता को आदर्श मानते हैं। वो कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे गांव का नाम रोशन हो सके।  आज रंजीत की सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि देश के सभी प्रमुख राज्यों में भी  जबरदस्त फैन फाॅलोइंग है। कश्मीर समेत कई राज्यों में उनको अपने विशिष्ट अंदाज़ में ट्रेनिंग के लिए आमंत्रित किया जा चुका है।

डांस इंडिया डांस में सेकेंड रनर अप रहे कुँवर अमर के बड़े भाई रियल लाइफ के हीरो रंजीत सिंह को मिले इस सम्मान से बलिया में खुशी की लहर है। हल्दी गांव की प्रधान लालमुनी देवी, कुँवर नंदजी सिंह, अजय किशोर सिंह, हृदयानंद सिंह, सनबीम स्कूल बलिया के निदेशक डॉ. कुँवर अरूण सिंह इत्यादि ने खुशी मनाते हुए रंजीत सिंह को तथा उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago