आजमगढ़: पूर्व बीजेपी सांसद रमाकांत यादव ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’ पूर्वांचल की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव !

बाहुबली नेता और बीजेपी के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कमल का फूल छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। वो आज लखनऊ में कांग्रेस में शामिल हो गए। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अब भदोही संसदीय सीट से रमाकांत को उम्मीदवार बना सकती है। पूर्वांचल के कद्दावर नेता और आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बता दें कि रमाकांत ने 2014 में बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर आजमगढ़ सीट पर सपा के मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था और करीब 30 हजार वोट से हार गए थे। इस बार वो आजमगढ़ से फिर टिकट चाहते थे लेकिन बीजेपी ने वहां से भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दे दिया।

बताया जा रहा है कि इसी के चलते रमाकांत नाराज हो गए थे। प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमेठी के भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाशंकर यादव, प्रधान राजकुमार यादव सुलतानपुर, जगन्नाथ यादव, सत्यनरायन यादव व शेर बहादुर यादव एडवोकेट प्रमुख थे। इसके अलावा पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ब्रजकिशोर सिंह डिंपल ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बताते चलें कि रमाकांत  1985 में आजमगढ़ से निर्दलीय विधायक बने थे। इसके बाद 1989 में बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 1991 में समाजवादी जनता पार्टी और 1993 में सपा के टिकट पर रमाकांत यादव विधायक बने। इसके बाद 1996 और 1999 में वह बतौर सपा प्रत्याशी सांसद चुने गए थे। 2004 में बीएसपी और 2009 में सपा के टिकट पर रमाकांत सांसद बने थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago