सलेमपुर में गरजे राजनाथ सिंह, कांग्रेस को बताया वोटकटवा पार्टी

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि कभी सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज वोट कटवा पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश पर राज किया। हर बार गरीबी के नाम पर वोट लिया, लेकिन कितना गरीबी दूर किया यह आपसे छिपा नहीं है। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके बारे में बहुत कुछ कहना नहीं चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि जब इन्हें लगा कि भाजपा को अकेले नहीं हरा पाएंगे तो एक साथ मिल गए। जो कभी एक-दूसरे के दुश्मन थे आज एक हो गए हैं। उन्हाेंने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कितने आतंकी मारे गए थे। आज आपने दैनिक जागरण पढ़ा होगा ताे पता चल गया होगा।
गृहमंत्री गुरुवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के रमावती धर्मनाथ कन्या इंटर कालेज पिपरा चौराहा, लार के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में भारत में जो करिश्मा हुआ है शायद ही किसी देश में हुआ होगा।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष पहले भारत को काफी कमजोर मानता था। 2014 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत नौंवे स्थान पर था आज छठे आज स्थान पर है। साढ़े चार वर्षों में दुनिया में यदि तेजी से कोई देश आगे बढ़ा है तो वह भारत है। मैंने कभी जनता की आंखों में धूंल झोंककर वोट नहीं मांगा है बल्कि आंखों में आंख डालकर वोट मांगा है।
सख्‍त कानून बनाएंगे
कहा कि राष्ट्रद्रोहियों के लिए हम ऐसा सख्त कानून बनाएंगे की देश के खिलाफ सोचने वालों का कलेजा कांप उठेगा। कांग्रेस की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश में हुकूमत किया। देश में गरीबी कितनी दूर की यह किसी से छिपी नहीं है। 2008 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने ही आवास योजना शुरू की। अपने शासनकाल में उन्होंने 25 लाख आवास दिए। 2014 से लेकर 2018 तक चार वर्षों में हमारी सरकार ने एक करोड़ तीस लाख मकान दिया। यह हमारी कार्य करने की शैली है।

हमने 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1947 से लेकर 2014 तक अब कांग्रेस ने साढ़े 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। हम लोगों ने चार साल में तेरह करोड़ गैस कनेक्शन दिए। शौचालय को हमने 95 फीसद तक पहुंचा दिया। कांग्रेस के शासन काल में प्रतिदिन 6 से 12 किमी सड़क और हमारे शासन काल में प्रतिदिन 32 किमी सड़क बन रही है। नेहरू, राजीव गांधी व अब राहुल गांधी सबने गरीबी हटाओं, देश बचाओं के नाम पर खूब वोट लिए। गरीबी कैसे दूर होती है आंकड़ा हम देते हैं, 2014 में जब भारत का सर्वें करने गए थे। साढ़े बारह करोड़ गरीब थे। 2019 में जब सर्वें किया गया तो यह संख्या घटकर पांच करोड़ पहुंच चुकी थी। हम ऐसे हालात पैदा करेंगे कि अाने वाले समय में देश में एक भी परिवार गरीब नहीं रहेगा।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ने कहा कि कभी सत्ता में रहने वाली कांग्रेस आज वोट कटवा पार्टी बन गई है। कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश पर राज किया। हर बार गरीबी के नाम पर वोट लिया, लेकिन कितना गरीबी दूर किया यह आपसे छिपा नहीं है। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके बारे में बहुत कुछ कहना नहीं चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि जब इन्हें लगा कि भाजपा को अकेले नहीं हरा पाएंगे तो एक साथ मिल गए। जो कभी एक-दूसरे के दुश्मन थे आज एक हो गए हैं। उन्हाेंने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कितने आतंकी मारे गए थे। आज आपने दैनिक जागरण पढ़ा होगा ताे पता चल गया होगा।

गृहमंत्री गुरुवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के रमावती धर्मनाथ कन्या इंटर कालेज पिपरा चौराहा, लार के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्षों में भारत में जो करिश्मा हुआ है शायद ही किसी देश में हुआ होगा
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष पहले भारत को काफी कमजोर मानता था। 2014 में अर्थव्यवस्था के मामले में भारत नौंवे स्थान पर था आज छठे आज स्थान पर है। साढ़े चार वर्षों में दुनिया में यदि तेजी से कोई देश आगे बढ़ा है तो वह भारत है। मैंने कभी जनता की आंखों में धूंल झोंककर वोट नहीं मांगा है बल्कि आंखों में आंख डालकर वोट मांगा है।

सख्‍त कानून बनाएंगे

कहा कि राष्ट्रद्रोहियों के लिए हम ऐसा सख्त कानून बनाएंगे की देश के खिलाफ सोचने वालों का कलेजा कांप उठेगा। कांग्रेस की नाकामियां गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक इस देश में हुकूमत किया। देश में गरीबी कितनी दूर की यह किसी से छिपी नहीं है। 2008 से लेकर 2014 तक कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने ही आवास योजना शुरू की। अपने शासनकाल में उन्होंने 25 लाख आवास दिए। 2014 से लेकर 2018 तक चार वर्षों में हमारी सरकार ने एक करोड़ तीस लाख मकान दिया। यह हमारी कार्य करने की शैली है।

हमने 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 1947 से लेकर 2014 तक अब कांग्रेस ने साढ़े 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। हम लोगों ने चार साल में तेरह करोड़ गैस कनेक्शन दिए। शौचालय को हमने 95 फीसद तक पहुंचा दिया। कांग्रेस के शासन काल में प्रतिदिन 6 से 12 किमी सड़क और हमारे शासन काल में प्रतिदिन 32 किमी सड़क बन रही है। नेहरू, राजीव गांधी व अब राहुल गांधी सबने गरीबी हटाओं, देश बचाओं के नाम पर खूब वोट लिए। गरीबी कैसे दूर होती है आंकड़ा हम देते हैं, 2014 में जब भारत का सर्वें करने गए थे। साढ़े बारह करोड़ गरीब थे। 2019 में जब सर्वें किया गया तो यह संख्या घटकर पांच करोड़ पहुंच चुकी थी। हम ऐसे हालात पैदा करेंगे कि अाने वाले समय में देश में एक भी परिवार गरीब नहीं रहेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago