रेवती में राजधानी एक्सप्रेस एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इंटरसिटी के लोको पायलट के सतर्कता से यह हादसा होते होते टल गया। बताया जा रहा है कि 20 अगस्त की रात की घटना है जहां स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेलवे ट्रैक पर तेज वर्षा व हवा के कारण यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया था। लेकिन इसी रात समय 11.12 मिनट पर राजधानी एक्सप्रेस सुरेमनपुर से निकली। लेकिन क्रांसिग के चलते 11.17 मिनट पर डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थी।
ऐसे में किसी हादसे की आशंका को देखते हुए लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर बलिराम कुमार को सूचना दी कि पूर्वी केबिन के समीप रेलवे लाइन पर पेड़ गिरा हुआ है। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को देते हुए कुआंपीपर रेलवे क्रांसिग पर राजधानी एक्सप्रेस को रोकवा दिया। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस भी सुरेमनपुर में खड़ी हो गई। जबकि डाउन इंटरसिटी रेवती में पहले से ही खड़ी रही।
लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने टल गया। हादसे के बाद से सभी लोगो ने राहत की सांस ली है। वहीं रेल अधिकारी, पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रात में ही वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर पेड़ को हटवाया। जिसके बाद ट्रेनें करीब चार घंटे बाद अपने गंतव्य को रवाना हुईं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…