Categories: बलिया

बलिया में बारिश ने बिगाड़ा खेती का गणित, फसलों पर मंडराया संकट

बलिया जिले को एक बार फिर बादलों ने भिगोया। मानसून की विदाई के बाद भी जनपद में बारिश का दौर जारी है। बीते दिन हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। गुलाबी ठंड का एहसास हुआ, पूरे दिन मौसम सुहाना बना रहा। लेकिन इस बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

बंगाल में खाड़ी में बने सिस्टम से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। इसका असर बलिया में भी देखने को मिला। जहां रविवार शाम से बारिश शुरु हो गई। कामकाज को लेकर घर से बाहर निकले लोग बारिश के कारण देर तक रास्ते में फंसे रहे तो कई जगह जलभराव की स्थिति भी बनी रही। अक पखवारे पूर्व ही हुई भारी बारिश के कारण आधा दर्जन मोहल्ले, जिला कारागार, पुलिस कार्यालय, स्पोर्टस स्टेडियम, तहसील आदि क्षेत्र के लोग परेशान थे। रविवार बारिश होने से यह समस्या फिर से बढ़ गई।

वहीं इस बारिश से सबसे ज्यादा परेशान किसान हैं। किसानों को डर है कि बारिश से उनकी फसलें खराब न हो जाएं। किसान इसलिए भी ज्यादा परेशान हैं कि धान की फसलों में दाने निकल रहे थे, कुछ फसलें पककर तैयार है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और फसल चौपट हो जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago