मऊ-आनन्द विहार ट्रेन का रेल मंत्री ने किया शुभारम्भ, बोले- पूर्वांचल के विकास में अहम कड़ी होगी यह ट्रेन

नई दिल्ली –  रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, पीयूष गोयल ने वीडियो लिंक के माध्यम से 14 फरवरी रविवार को मऊ -आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मऊ -आनन्द विहार टर्मिनस नियमित विशेष ट्रेन के संचलन की बधाई देते हुए कहा कि मऊ क्षेत्र की जनता की मांग थी कि मऊ से दिल्ली हेतु एक अतिरिक्त तीव्रगामी गाड़ी चलायी जाये। इसे ध्यान में रखकर मऊ -आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन को स्वीकृति प्रदान की गयी और आज इस गाड़ी का शुभारम्भ किया जा रहा है। श्री गोयल ने कहा कि इस गाड़ी के संचलन से सायं मऊ से चलकर सुबह दिल्ली पहुॅचने की सुविधा उपलब्ध हो गयी है।

मऊ, औंड़िहार, जौनपुर क्षेत्र की जनता को दिल्ली जाने हेतु न केवल एक अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी वरन् मऊ क्षेत्र के वस्त्र उद्योग के उत्पादों को महानगरों में भेजने में भी सुविधा होगी। यहां के बुनकरों द्वारा तैयार साड़ी एवं अन्य वस्त्रों की बिक्री हेतु बाजार मिलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। यह गाड़ी पूर्वान्चल के विकास में अहम कड़ी होगी।

कहा कि आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिये रेलवे की आधारभूत संचरना को मजबूत करने के लिये व्यापक कदम उठाये गये हैं। आधारभूत संरचना के मजबूती हेतु पूर्वाचल में चल रही परियोजनाओं के पूरा होने से आर्थिक विकास को और गति मिलेगी। वर्ष 2009 से 2014 तक उत्तर प्रदेश की रेल परियोजनाओं के औसत धन आवंटन रू. 1109 करोड़ प्रतिवर्ष के सापेक्ष वर्ष 2021-22 के बजट में उत्तर प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं के लिये रू. 12700 करोड़ का आवंटन किया गया है जो कि 1000 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष भी उत्तर प्रदेष की रेल परियोजनाओं हेतु रू. 8776 करोड़ का आवंटन किया गया था।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मऊ जं. देश की सेवा में समर्पित रहा तथा देश का पहला रेलवे स्टेषन रहा, जहां सर्वप्रथम कोविड केयर कोच में कोरोना मरीजों का सफल उपचार प्रारम्भ हुआ। इस महामारी के दौरान 55 श्रमिक ट्रेनें मऊ जं. आयी। रेल मंत्री श्री गोयल ने कहा कि रेलवे का सिद्वान्त यात्री सेवा है, यात्री सेवा ही देश सेवा है। सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार शर्मा ने मऊ -आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन हेतु रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल को साधुवाद देते हुए कहा कि इस गाड़ी के संचलन से औंड़िहार, जौनपुर, सुल्तानपुर क्षेत्र की जनता को दिल्ली जाने की एक अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध हो गयी है। अब यहां के व्यापारियों एवं बुनकरों को अपना माल दिल्ली भेजने में काफी सहूलियत होगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं मऊ में मंचासीन अतिथियों को स्वागत करते हुए महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मऊ क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी ने मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन को स्वीकृति प्रदान की।

05139 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक नियमित विशेष गाड़ी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मऊ से 20.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन आनन्द विहार टर्मिनस 11.30 बजे पहुँचेगी। जबकि 05140 आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ द्विसाप्ताहिक विषेष गाड़ी प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 16.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मऊ 06.20 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी का औंड़िहार, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ एवं कानपुर सेन्ट्रल स्टेषनों पर ठहराव प्रदान किया गया है। आज यह ट्रेन उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में चलायी जा रही है। इस विशेष गाड़ी में कुल 21 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे। श्री त्रिपाठी ने कहा कि मऊ जं. स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध करायी गयी है। मंडल रेल प्रबन्धक, वाराणसी श्री विजय कुमार पंजियार ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे श्री पंकज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago