त्योहारों पर रेलवे की सौगात, मुंबई से बलिया के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानिए शेड्यूल

बलिया। आगामी छठ और दीपावली के त्योहार को लेकर रेलवे विभाग यात्रियों को सौगात देने जा रहा है। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। अक्टूबर में 5 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी। ये 5 ट्रेनें प्रयागराज के रास्ते से होकर मुंबई से गोरखपुर, बलिया, छपरा आदि शहरों तक जाएंगी।

बलिया के लिए 3 अक्टूबर से चलेगी ट्रेन – अगले माह अक्टूबर में छठ और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण पर्व होंगे। ऐसे में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए ट्रेनों का संचालन हो रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि दादर से बलिया के लिए स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर से चलाई जाएगी जो प्रयागराज और बनारस होते हुए बलिया तक जाएगी।

बता दें IRTS के अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (योजना) का दायित्व निभा रहे थे। उन्होंने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ.शिवम शर्मा से ग्रहण किया। डॉ. शिवम का स्थानान्तरण वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) प्रयागराज मंडल पद पर हो गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago