Categories: बलिया

बलिया में ARTO ऑफिस पर छापेमार कार्रवाई, 2 दलाल और 4 कर्मचारी पकड़ाए

बलिया में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर सीडीओ ओजस्वी राज ने एआरटीओ ऑफिस पर औचक छापेमारी की। इस दौरान 2 दलाल व स्मार्ट चिप कम्पनी के 4 कर्मचारी पकड़े गये। सभी को सुखपुरा थाने को सौंप दिया गया, जहां उनके विरूद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर अव्यवस्था व दलालों के सम्बन्ध में शिकायत पूर्व में जिलाधिकारी को मिली थी। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी को औचक निरीक्षण करने के लिए एआरटीओ कार्यालय पर भेजा। सीडीओ अचानक पहुंचे व कर्मचारियों से पूछताछ करनी शुरू कर दी।

इस दौरान संदिग्ध जवाब मिलने पर दो दलालों को पकड़ लिया। इसके अलावा स्मार्ट चिप कम्पनी के चार कर्मचारियों की भी संलिप्तता संज्ञान में आने पर उन्हें भी पकड़ लिया गया। सभी को विधिक कार्रवाई के लिए सुखपुरा थाने को सौंप दिया गया। सीडीओ ने सभी कर्मचारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि कार्यालय में आने वाले लोगों का कार्य समयबद्ध व नियमानुसार किया जाए। किसी भी आम लोगों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago