Categories: देश

PM मोदी से गले मिलने के बाद आखिर राहुल ने किसको मारी आंख?

राहुल गाँधी का आँख मारना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है । संसद सत्र केे दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस के बीच एक अजब वाकया सामने आया है। सभी सांसद उस वक्त हैरान रह गए जब राहुल गांधी ने अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाकर गले लगा लिया। इस दौरान पीएम मोदी भी मुस्कुराते रहे। उन्होंने भी पीठ थप थपाकर राहुल को बधाई दी।

राहुल पीएम मोदी से गले मिलकर अपनी सीट पर आए। उन्होंने वहां से कहा कि हिन्दू होने का ये मतलब होता है, कि आप मेरे ऊपर चाहे जो भी फेंको..मैं आपको गले ही मिलूंगा। हालांकि कांग्रेस हमेशा ये आरोप लगाती रही है कि पीएम विदेशी नेताओं के गले मिलते हैं। अपने नेताओं के लिए उनके पास मिलने का वक्त नहीं है। इससे पहले राहुल कहते थे कि पीएम मुझसे आंख नहीं मिला पाएंगे, लेकिन आज वो उनसे गले मिले।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद राहुल गांधी जब अपनी सीट पर बैठ थे, तभी वे अपने साथी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारते हुए दिखाई दिए। ये कांग्रेस केे लिए शर्मिंदगी का सबब बन सकता है। सियासी हलकों में कहा तो यहां तक जा रहा है कि ये राहुल के लिए बैकफायर कर सकता है।

सदन में जमकर बोले राहुल
इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बोलते हुए राहुल ने पीएम पर जबरदस्त हमले किए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अलग तरह के नेता हैं। मोदी और शाह सत्ता के बगैर नहीं रह सकते और हार भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। आज हर आवाज को कुचलने की साजिश की जा रही है। पीएम मोदी अपने दिल की बात देश को बताएं। बाहर मुझे आपके सहयोगी दलों के सांसदों ने मुझे बधाई देते हुए कहा कि आप बहुत अच्छा बोले, पूरा विपक्ष और आपके ही सहयोगी प्रधानमंत्री को हराने जा रहे हैं।

कहा कि आपके अंदर मेरे लिए गुस्सा है, आपके लिए मैं पप्पू हूं, अलग-अलग गाली दे सकते हो. लेकिन मैं आपके खिलाफ इतना सा भी गुस्सा, क्रोध, नफरत नहीं रखूंगा क्योंकि मैं कांग्रेस हूं. ये भावना हमारे अंदर है और आपके अंदर से नफरत की भावना निकालूंगा. राहुल ने यह कहते हुए अपना संबोधन खत्म किया.

राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ गुस्सा और नफरत नहीं है क्योंकि बीजेपी, पीएम और आरएसएस ने मुझे कांग्रेस का मतलब समझाया. हिन्दुस्तानी होने का मतलब बतलाया क्योंकि कोई तुम्हें कुछ भी कह दे तुम्हारे दिल में उसके लिए प्यार होना चाहिए. मैं दिल धन्यवाद करना चाहता हूं क्योंकि आपने मुझे मेरा धर्म, हिन्दु होने का मतलब, शिवजी का मतलब समझाया, इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago