Categories: बलिया

बैरिया में बनेगी सेनानी राधा मोहन सिंह की प्रतिमा, सीएम करेंगे अनावरण- सांसद वीरेंद्र सिंह

बलियाः आजादी की लड़ाई में हजारों स्वतंत्रता सैनानियों ने अपना बलिदान दिया। उन्हीं में से एक नाम है राधा मोहन सिंह, सिंह सोनबरसा के रहने वाले थे। भारत माता के लिए उनके अभूतपूर्व बलिदान को देखते हुए सोनबरसा में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और पार्क भी विकसित किया जाएगा।

इसके लिए सांसद वीरेंद्र सिंह ने सोनबरसा में जलचौपाल की। इस दौरान उन्होंने वीर शहीद को याद करते हुए कहा कि ठाकुर राधा मोहन सिंह उस जमाने मे एमएससी करके एलएलएम किये थे। इतना पढ़ा लिखा आदमी उस वक्त न्यायमूर्ति बन सकता था। किंतु भारत को आजाद कराने के लिए जंगे आज़ादी में कूद गए थे और बलिया को पहले ही आजादी दिला दी थी।

राधा मोहन सिंह ने 1942 की जंग में अंग्रेजों से लोहा लिया। ऐसे महर्षि के स्मृति को अक्षुण बनाए रखने के लिए उनके जन्म स्थान पर बहुत पहले स्मारक बन जाना चाहिए था। यह ऋण मेरे ऊपर है इसे मैं पूरा करूंगा। यह प्रतिमा जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। प्रतिमा स्थापित होने के बाद उसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। इसकी सहमति हमे मुख्यमंत्री ने प्रदान कर दी है। वहीं मुरली छपरा ब्लाक प्रमुख कन्हैया सिंह ने मुरली छपरा पंचायत की तरफ से राधा मोहन सिंह के नाम पर पार्क बनवाने की घोषणा की।

इस अवसर पर श्यामसुंदर उपाध्याय, धर्म मिश्र, नागेंद्र सिंह चम्पू, पन्टू उपाध्याय, कुलदीप सिंह रिंकू,संजय सिंह, सुभेक सिंह, संत सिंह, मार्कण्डेय सिंह, महंथ सिंह, संचालन मनोज सिंह व अध्यक्षता डॉ. रामा शंकर सिंह ने की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago