Categories: Uncategorized

कुरान की एक छोटी सी आयत जिसे पढ़ने से दुनिया और आखिरत में कामयाब हो जायेंगे आप…

इस्लाम एक ऐसा मज़हब है कि जिसमे ज़िन्दगी के हर हिस्से की रहनुमाई की गयी है इस्लाम जब इस दुनिया में आया तो दुनिया में घोर अन्धकार फैला हुआ था और अरब का तो ये हाल था कि वो बुत परस्त तो थे ही साथ में उनके अन्दर और भी कई बुराई पायी जाती थी जैसे कि वो छोटी-छोटी सी बात पर आपस में लड़ पड़ते थे और ये लडाई कई-कई साल तक चलती रहती थी इसके अलावा वो लड़की पैदा होने पर बहुत शर्मिंदगी महसूस करते थे और पैदा हुई लड़की को जिंदा दफ़न कर देते थे और वो किसी के ऊपर भी तरस नहीं खाते थे शराब पीना उनके लिए आम बात थी और शराब पीकर वो खूब आफत मचाते थे.

इसके बाद रोम और फारस जो उस वक़्त दुनिया की बहुत बड़ी ताक़त थे वो आपस में खूब लड़ते थे और लडाई के दौरान गिरफ्तार हुए लोगो के साथ जानवर जैसा सुलूक करते थे लेकिन जब इस्लाम आया तो सबसे पहले अरब के हालात ठीक हुए और उन्हें गुमराही के घटाघोप अँधेरे से निकाल कर पैगम्बरे इस्लाम ने हक का रास्ता दिखाया.

इस्लाम जब दुनिया में आया तो इसके साथ कुरान का नुजूल भी हुआ ये एक किताब है जो कि आसमानी किताब है आपको बता दें कि कुरान और पैगम्बरे इस्लाम के कहे के मुताबिक जिन लोगो ने भी अमल किया वो सब के सब कामयाब हो गए आज हम भी आपको कुरान की एक ऐसी आयत के बारे में बताएँगे जिसे पढ़कर आप हर मुश्किल का हल निकाल सकते हैं.

ये आयत कुछ इस तरह है ‘रब्बना आतेना फिददुनिया हसनतव व फिल आखिरती हसनतव वकेना अजाब्न्नार’ (सुरह अल बकरा आयत नo 201) इसका मतलब ये है कि ‘ऐ हमारे रब हमें दुनिया में भी भलाई दे और आखिरत में भी भलाई अता फरमा और हमें आग के अज़ाब से बचा’ ये एक ऐसी दुआ है जिसके पढ़ने से आपको दुनिया में भी कामयाबी मिलेगी और इंशाल्लाह आखिरत के दिन भी आप कामयाब हो जायेंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago