“2020 तक चालू हो जाएगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे”

अगस्त 2020 तक पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे पर यातायात चालू हो जाएगा। ये बात यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही है कि उन्होंने कहा कि प्रदेश आध्यात्मिक पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र है। इसके विकास के लिए  सरकार विकास बोर्ड का गठन करने जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने शनिवार को उत्तर प्रदेश ट्रेवल मार्ट-2019 का शुभारंभ करते हुए कहा कि आध्यात्मिक सर्किट के लिए प्रयागराज, वाराणसी बड़े केंद्र हैं। आध्यात्मिक सर्किट के लिए उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण स्थान है।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रयागराज कुंभ है। कुंभ में 48 दिनों में 24 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए। स्वच्छता और सुरक्षा में कुंभ ने मानक स्थापित किया, जिसे पूरी दुनिया ने देखा। काशी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन हो या फिर अयोध्या में दीपोत्सव, ब्रजतीर्थ में होली के अवसर पर रंगोत्सव का उल्लास, ये सब उत्तर प्रदेश में हो रहा है।
 
देश भर से आए टूर आपरेटर्स को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि पर्यटन के क्षेत्र में टूर ऑपरेटर्स की बड़ी भूमिका है।

प्रदेश में सड़क और हवाई संपर्क पहले से बेहतर हुआ है। एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है। 11 नए एयरपोर्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि टूर आपरेटर्स नौजवानों को ट्रेंड कर गाइड बनाएं, जिससे उन्होंने रोजगार मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी गाइड मिलने से सुविधा होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago