भाजपा, सपा या बसपा – आखिर किसका प्रोजेक्ट है पूर्वांचल एक्सप्रेसवे?

पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शनिवार को शिलान्यास किया था अब उसका श्रेय लेने की होड़ मच गई है. एक तरफ जहां बीजेपी जोरशोर से इस प्रोजेक्ट को अपनी योजना बता रही है.

तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे समाजवादियों का प्रोजेक्ट बताया है. अब श्रेय लेने की इस होड़ में बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती भी कूद गई हैं और उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी और सपा नहीं ये प्रोजेक्ट उनका है.

पीएम मोदी द्वारा इस एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के बाद कल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा समाजवादियों के काम को अपना बताकर जनता के साथ धोखाधडी कर रही है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उन्होंने पहले ही शिलान्यास कर दिया था.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का पूरा अलाइनमेंट तय किया था. ताकि पूर्वांचल खुशहाली के रास्ते पर उतरे. हम उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे के जरिए एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाना चाहते थे. अब भाजपा उसी का श्रेय ले रही है. दूसरी तरफ, बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को लेकर भाजपा पर हमला बोला है.

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव करीब देख पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे का शिलान्‍यास करना जनता के साथ धोखा है. BJP को लोकसभा चुनाव के आते ही उत्तर प्रदेश के विकास की याद आने लगी, लेकिन ये पब्लिक है जो सब जानती है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास कर रहे हैं. अगर 2014 में उन्होंने ऐसा किया होता तो आज शिलान्यास की जगह उद्घाटन कर रहे होते. मायावती ने यह भी दावा किया कि ये प्रोजेक्ट उनका है.

आपको बता दें कि भाजपा नेता पहले से ही यह दावा कर रहे हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट उनका है. भाजपा का कहना है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पूर्वी जिलों के विकास में सहायक होगा. इससे पूर्वांचल का इलाका राजधानी लखनउ और फिर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए आगरा व उसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक जुड जाएगा और यह यूपी के विकास को नई गति देगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago