“बलिया तक एक्सप्रेस वे का शिलान्यास साबित करें अखिलेश, मैं इस्तीफा दे दूंगा”

बलिया सदर से विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने सपा अध्यक्ष पर करार प्रहार किया।  आनंद स्वरूप शुक्ला ने  कहा कि सपा के लोग भ्रामक प्रचार कर रहे है कि एक्सप्रेस-वे बलिया तक था।

उन्होंने कहा में चैलेजे देता हूँ कि पूर्व सीएम ने जो शिलान्यास किया था अगर वह बलिया तक था तो बलिया के लोगों के सम्मान में विधान सभा की सदस्यता से त्याग पत्र दे दूंगा।

सदर विधायक पत्रकारों से बातचीत में बोले रहे थे। आनंद ने कहा कि सपा सरकार ने जनता के साथ केवल धोखा एवं भ्रष्टाचार का खेल किया। चुनावी लाभ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का फर्जी शिलान्यास 22 दिसम्बर 2016 को किया था।

उस समय सपा सरकार ने केवल 20 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण किया था, जबकि किसी भी निर्माण कार्य के लिए आवश्यक है कि कम से कम 80 प्रतिशत भूमि का वैधानिक रूप से अधिग्रहण पूर्ण हो।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी फर्जी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल थे। इनको पता है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कहां तक था लेकिन वे जनता के बीच भ्रम फैला रहे है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर सदर विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार बलिया के विकास एवं सम्मान के लिए संकल्पित है। बलिया के बिना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे अधूरा है। प्रयास है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को भी जोड़ा जाए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago