Categories: Uncategorized

पुल*वामा हम*ले को लेकर अजमेर दरगाह के दीवान ने उठाया बड़ा कदम, पीएम मोदी से…

पुलवामा में हुए हम*ले से पूरा देश आक्रोश में है। सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को कोई भूल नहीं पा रहा है। इसके बाद अब मुसलमानों में भी इसका गुस्सा फूटता हुआ नजर आ रहा है। जिसके बाद राजस्थान के अजमेर शरीफ के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आब्दीन ने इस हमले को गैर इस्लामिक बताया और ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जो पाकिस्तानी यात्री आते हैं उन पर बैन लगाने की मांग की है उन्होंने कहा है कि जितने भी पाकिस्तानी ख्वाजा मुनिउद्दीन चिश्ती की दरगाह पर आते है केंद्र की सरकार उन पर बन लगाए.

उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार से यह मांग की है कि हर साल पाकिस्तान से आने वाले यात्री जो ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर आते हैं उन पर बैन लगा दिया जाए। इसके बाद दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आब्दीन ने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जैश ए मोहम्मद संगठन को बैन करने की मांग की है और इसके साथ ही उन्हीने ये भी मांग की है कि शहीदों के परिवार के लिए सरकार एक करोड़ रुपया दे और इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहीदों के बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाए.

जो बच्चे इस योग्य हैं उनको अभी नौकरी दी जाए और जो अभी उस योग्य नहीं है उनको बड़े होने पर नौकरी दिया जाए। आपको बता दें कि अजमेर में स्थित सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन की दरगाह है और वहां पर हर साल देश विदेश से लोग ज़ियारत के लिए आते हैं इसमें बहुत बड़ी तादाद में पाकिस्तान के भी यात्री आते हैं.

जिनके बारे में अब अजमेर के ज़िम्मेदार ने ये मांग की है कि पाकिस्तानियों के आने पर सरकार प्रतिबन्ध लगाये अब आखिरी फैसला भारत सरकार को करना है कि वो इस पर रोक लगाये या फिर उन्हें पहले की तरह आने दे.आपको बता दें कि इस हमले के बाद पूरे भारत से पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग हो रही है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

7 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

7 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

7 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

7 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

7 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago