बलियाः सपा नेता अनिल राय विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय बने हुए है। वह लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्या सुन रहे हैं और मौजूदा सरकार की असफलताओं को जनता के बीच रख रहे हैं।
जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम के तहत अनिल राय आज नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा व ग्राम सभा भरतपुरा पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों ग्राम सभाओं में बड़े बुजुर्ग, माताएं-बहनें, नौजवान, मजदूर, व्यापारी स्थानीय किसानों से बातचीत की। सभी ने सपा के साथ कदम से कदम मिलाकर भरपूर सहयोग देने की बात कही।
इस दौरान अनिल राय ने कहा कि बेरोजगारी का दंभ झेल रहे सैकड़ों नौजवानो ने बारी बारी अपनी पीड़ा उजागर किए। माताएं बहनों से बढ़ती महंगाई को लेकर विस्तृत संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि युवा बेरोजगार बैठे हैं। परिवार के मुखिया मजदूरी करते हैं। सारे मजदूरी के पैसे मंहगे बिजली बिल और महंगे दवाई में जाते हैं। बहुत परेशानी हो रही है।
उन्होंने बताया कि गांव के बुजुर्गों ने बताया कि सरकार के तरफ से मुफ्त राशन उंट के मुंह में जीरा के समान है, अनिल राय ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ, रोज़गार पर सरकार बिलकुल चुप्पी साधी हुई है और पांच किलो गेंहू देकर सरकार आम जनता का महंगाई से दमन करने पर तुली है।ॉ
उन्होंने कहा कि दोनों ग्राम सभाओं ने एक स्वर में इस सरकार को बदलकर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर अजय यादव, रितेश यादव, मनीष पाण्डेय(प्रधान), पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुडडू राय, मुनीब यादव, अवध किशोर राय, उपेन्द्र यादव, विशाल यादव, अक्षय वर्मा, सोनू वर्मा, अमन राजभर, देव नाथ राजभर, मंटू यादव, मुकेश यादव, अक्षय तिवारी, गौतम सिंह, राजेश यादव, मुकेश यादव, धन राजभर, अजीत यादव, अकाश यादव, परमात्मा यादव, अभिषेक राय, अखिलेश तिवारी, अनिल यादव, गोलू यादव, विजय यादव, पंकज राय, मृत्युंजय राय, मुकेश ठाकुर, संजय वर्मा, कुश वर्मा, परमा राजभर आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…